सब्जियों की पत्तियां भी हैं बेहद फायदेमंद
 Health & Fitness     Jai Prakash Sharma

अक्सर महिलाएं सब्जी को डंठल या पत्तियों से काटकर अलग कर देती हैं। हाल ही में आई एक रिसर्च के बाद पता चला है कि सब्जियों की पत्तियों में भी कई तरह के तत्व पाए जाते हैं। डालते हैं इस रिसर्च पर एक नजर :

बंद गोभी की पत्तियां
गोभी की पत्तिया खाने से हमारे शरीर की हड्डिया मजबूत होती है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। इसमें कैल्शियम और आयरन बेहद तादाद में पाया जाता है।

ब्रोकली
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में ब्रोकली बेहद काम में आती है। इसमे कैल्शियम,मेग्नीशियम, एंटी एक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है।

शलजम की पत्तिया
शलजम की पत्तियों का उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है,लेकिन इसको दूसरी सब्जी के साथ मिलाकर खाने से इसका कड़वापन दूर होता है। इसमें एमिनो एसिड, केरेटिन, ल्यूटिन और विटामिन के एवं ए,और मिनरल पाया जाता है।इसमेंआयरन भी पाया जाता है. जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

सरसों
सरसो की पत्तिया में बहुत सारा विटामिन पाया जाता है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। इससे आपका शरीर गठिया की बीमारी से बचा जा सकता है।

पालक
सब्जी की रूप में अक्सर पालक का ज्यादा ही उपयोग किया जाता है और बीमार व्यक्ति की लिए यह बहुत ताकतवर होती है।मरीज को जल्दी ठीक करने की लिए डॉक्टर हमेशा पालक खाने को कहते है,क्योकि इसमे आयरन पाया जाता और इसके डंठल में बहुत सारा आयरन होता है।