ये स्टाइल है एवरग्रीन
 Fashion & Lifestyle     sameer

आप अपने लुक्स को लेकर कॉन्शस हैं, तो आपको बता दें कि कई हेयर स्टाइल ट्रेंड में हैं। इन्हें कैरी कर आप ना केवल अपना लुक चेंज कर सकती हैं, बल्कि यह बहुत ही कंफर्टेबल हेयर स्टाइल भी हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट मंजू रावत कहती हैं कि आप हर वक्त खुले बाल नहीं रख सकती या कभी कुछ चेंज करने का मूड भी होता है। जहां कॉकटेल मूवी में दीपिका पादुकोण का हेयर स्टाइल हो या फिर बोल बच्चन में प्राचाी देसाई की साइड खजूरी पोनीटेल। अगर आप भी हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो इन्हें कैरी कर सकती हैं।

हाई पोनीटेल
आपका फेस कट छोटा है, तो टॉप पर हाई पोनीटेल बना सकती हैं। अगर आपने शॉट्र्स या कैपरी पहन रही हैं, तो आप हाई पोनीटेल खूब जंचेगी। अगर हैरम पैंट या सलवार-सूट पहनने का मूड है, तो बॉटम में पोनीटेल बनाए। आप फ्रंट पफ के साथ भी पोनीटेल बना सकती हैं। इस स्टाइल को आसानी के मैनेज कर सकेंगी। आप पोनीटेल में एक्सेसरीज जैसे क्लिप या रफल वगैरह भी पहन सकती हैं।

साइड पोनी
खजरी पोनीटेल आपने बचपन में खूब बनाई होगी, लेकिन इन दिनों यह फैशन में है। आप साइड खजूरी पोनीटेल बना सकती है। यह लॉन्ग फेस पर बहुत अच्छा लगता है। इसमें आप खजूरी के साथ साटन रिबन भी यूज कर सकती हैं। ड्रेस से मैच करता रिबन आपके हेयर स्टाइल को डिफरेंट बनाएगा। अगर टाइम कम है, तो फ्रंट पफ के साथ साइड पोनीटेल बा सकती हैं। पोनीटेल को खुला छोड़ दें या फिर गुंथ लें। यह लुक शॉर्ट जंपसूट पर बहुत फबता है। इसे आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। वहीं यह आपको स्टाइलिश भी बनाएगा।

रफ बन
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब मॉनसून में रफ बन बनाने का सजेशन देते हैं। दरअसल, यह राउंड फेस कट पर बहुत फबता है। इसे आप साड़ी या फिर लहंगे पर भी बना सकती हैं। इसमें स्टाइलिश जूड़ा पिन या साइड पिन लगा सकती हैं।

हेयर वेव्स – अगर आपके फेस पर पोनीटेल या बन नहीं फबता है, तो आप वेव्स बना सकती हैं। आप बालों को हल्का गीला कर जेल लगा लें। और फिर उन्हें खुला छोड़ दें। बालों में हल्के वेव्स मॉनसून के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल हैं। यह लुक वेस्टर्न व ट्रडिशनल दोनों ड्रेसेज पर फबते हैं।