ये स्टाइल है एवरग्रीन
 Fashion & Lifestyle    

फैशन में ऐसी कई चीजें हैं, जो हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में हम बताने जा रहे हैं आपको, जो आगे आने वाले समय में भी हिट रहेंगे :

 

रेड में रेड नेट का ट्रेंड
फैशन एक्सपर्ट कहते हैं, रेड कलर को स्प्रिंग सीजन में भी खूब पहना जाएगा और खासतौर पर फुटवियर्स में रेड की वैरायटी काफी डिमांड में रहेगी। रेड बैलीज का कंट्रास्ट कलर ड्रेसेज के साथ खूब चलन है। इसी तरह की लाल शॉर्ट ड्रेसेज, शॉर्ट स्कर्ट्स और वनपीस पसंद किए जाएंगे।
रेड नेट का ट्रेंड ज्यादा रहेगा। रेड के कुछ खास शेड्स की डिमांड में रहने की उम्मीद है जिसमें ब्राइट पॉपी रेड, ऑक्सी ब्लड मेहरून, बरगंडी रंग शामिल है। फैशन एक्सपर्ट के मुताबिक, रेड अपर और ब्लैक लोअर के इस सीजन में डिमांड में होने की उम्मीद है।

इस साल भी अनारकली
पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सलवार सूट ट्रेंड रहा अनारकली स्टाइल। डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक अनारकली स्टाइल हिट रहा। अनारकली स्टाइल के साथ टाइट फिट चूड़ीदार पजामी का ट्रेंड है। डेली वियर के लिए सिंपल और ग्रेसफुल डिजाइन अवेलेवल हैं। वहीं पार्टी वियर में जरी, रॉ सिल्क, हैवी स्टोन, रेशम एंम्ब्रॉयडरी यूज की जा रही है। ये स्टाइल लांग लेंथ कुर्ती और कुर्ती की लेंथ तक की चूड़ीदार पजामी में सबसे ज्यादा डिमांड में है।

पोनी एंड ब्रेड का ट्रेंड
पोनी का ट्रेंड इस साल भी हॉट है। बस अब सादा पोनी के अलावा लड़कियां कई तरह के पोनी हेयरस्टाइल बना रही हैं। कॉलेजों में आपको हाई पोनी, लूज पोनी, साइड पोनी, फ्रेंच प्लेट, फिश टेल, जैसे कई हेयरस्टाइल के साथ लड़कियां दिख जाएंगी। पोनी करने के लिए मार्केट में कई तरह के और कई रंग में रबर बैंड्स आराम से मिल जाएंगे।

कलरफुल कुर्तियां
कुर्तियां हमेशा से ही पसंद की जाती रही हैं और इस साल भी खूब पसंद की जा रही हैं। हां, अब इसमें आ गए हैं प्रिंट्स और फ्लावर्स। पहले जहां प्लेन कुर्ती को जींस के साथ ज्यादा पसंद किया जाता था, वहीं अब कलरफुल कुर्तियां ट्रेंड में हैं।