मैकरोनी /पास्ता से बनाये मनचाहे आभूषण
 Fashion & Lifestyle     Jyot11

मैक्रोनी/पास्ता तो आप सबने खूब खाई होगी और सबको पसंद भी होगी। पर क्या आप जानते हैं कि खाने के साथ साथ इसके और भी कई फायदे हैं? लड़कियां तरह तरह के आभूषण पहनती हैं, कपड़ों के साथ मैचिंग मिलाती है, इसके साथ वो कोई समझौता नहीं चाहती।

नया दिखने की होड़ में लड़कियां तरह तरह की चीज़े आजमाती है। कभी वुडेन बैंगल्स, तो कभी शीशे के नेक्पीसेस की तलाश करती हैं। पर कभी उन्होंने खाने पीने की चीज़ो को नहीं आजमाया होगा। तो पेश है एक आईडिया-
 
बाजार में 2 तरह की मैक्रोनी उपलब्ध है। एक गोल आकर की और दूसरी स्पाइरल या लच्छेदार। दोनों को ले आईए और वाटर कलर कर दीजिए। अपने परिधान से मिलते- जुलते रंग- बिरंगे रंग भर दीजिए मैकरोनी में। 
 
उसके बाद बाजार से धागा ले आईए।
 
जब मैक्रोनी का रंग सूख जाए तब गोल आकर वाली 15  मैक्रोनी को धागे में डालिए और कुछ जगह छोड़ कर पीछे से धागे पर गांठ लगा दीजिए। इस तरह तैयार है गले में पहनने वाला नेकपीस।
और जो लच्छेदार मैक्रोनी है उसमें एक कोने में छेद कर कर, हुक डाल दीजिए। ऐसे हुक बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. ऐसा 2 लच्छेदार मैक्रोनी में करिए। तो इस तरह तैयार है, लड़कियों के लिए कान में पहने जाने वाला इयरिंग। 
इसी तरह ब्रेसलेट भी बनाया जा सकता है।
 
गाँवों में और भीहड़ इलाकों में मैकरोनी मिलना थोङा मुश्किल है, तो इसका भी उपाय है। गाँवों में रंग बिरंगे पापड आसानी से मिल जाते हैं, उसे लाएं और उसी प्रकार रंग ले और मनचाहा आभूषण बना लें, ये भी उतना ही खूबसूरत दिखेगा।