डिफरेंट बियर्ड लुक्स हैं हिट
 Fashion & Lifestyle    
लेडीज इफ योर मैन डजन्ट हैव ए बियर्ड, यू हैव ए गर्लफ्रेंड, लेडीज इफ योर मैन हैज ए बियर्ड, रेज योर हैंड, इफ ही डजन्ट रेज योर स्टैंडर्ड्स। कुछ इसी तरह के पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहे हैं।
पहले जहां लोग क्लीन शेव्ड रखना पसंद करते थे वहीँ अब लोगों की फरमाइश बियर्ड लुक की है।  हेयर कट में हनी सिंह, मशरूम लुक, नेवी कट के बाद अब बियर्ड में भी काफी स्टाइलश लुक ट्राई किये जा रहे हैं।  हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही लुक के बारे में जो आप ट्राई कर सकते हैं-
 
अलग अलग एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए 
विकासनगर में रहने वाले पंकज यादव ने गोटी लुक रखा है।  उन्होंने बताया कि वे हर मंथ अपनी बियर्ड लुक को चेंज किया करते हैं।  बकौल पंकज मेरा यह मानना है कि आपका लुक ऐसा होना चाहिए जो दिखते ही अट्रैक्ट करे और आई कैचिंग हो।  हर बार मैं कुछ अलग ट्राई करता हूं। किसी एक्टर को कॉपी करने के बजाय मैं बार्बर को खुद डिजाइन बताता हूं।  पहले मैं कंप्यूटर पर देख लेता हूं कि वो स्टाइल मुझपर कैसी लगेगी। उसके बाद ही उसे ट्राई करता हूं।  फ़िलहाल मैंने गोटी लुक रखा है, मेरे फ्रेंड्स से मुझे बहुत कॉम्प्लीमेंट्स मिले हैं।
 
ट्रेंड नहीं, मेरी आइडेंटिटी है बियर्ड 
मासकॉम  कर चुके हैदर अब्बास की खुद की प्रोडक्शन  कंपनी है।  चौक में रहने वाले हैदर एक साथ मल्टिपल स्टाइल रखते हैं। हैदर की खास बात यह है कि जबसे उनकी बियर्ड आई है तबसे उन्होंने कभी भी शेव बहार नहीं करवाई। वो अपनी अलग अलग स्टाइलस खुद ही करते हैं।  हैदर ने बताया कि मैं इंस्टाग्राम पर डैम बिल्जेरियन को फॉलो करता हूं, और काफी हॉलीवुड एक्टर्स से इंस्पायर हुआ हूं।  
 
 खूब मिलते हैं कॉम्प्लिमेंट्स 
आशियाना में रहने वाले शिवा सचदेवा मॉडलिंग करते हैं।  अभी उन्होंने डक्टेल स्टाइल की बियर्ड रखी है।  उन्होंने कहा कि पहले तो वो बियर्ड नहीं रखते थे, मॉडलिंग में होने के कारण उन्हें अमूमन क्लीन शेव्ड ही रहना पड़ता था। पर जबसे वो बियर्ड लुक में आएं हैं, उन्हें कोम्प्लिमेंट्स मिलने लगे हैं।
 
मेरी स्टाइल से ही लोग मुझे पहचानते हैं 
मेरा फंकी लुक ही मेरी पहचान है, लोग मुझे मेरी बियर्ड स्टाइल से ही जानते हैं।  यह कहना है आशियाना में रहने वाले सचिन मेहरोत्रा का जो डीजे हैं। उन्होंने अभी चिन पफ बियर्ड स्टाइल रखी है पर उनकी स्टाइलस बदलती रहती है।  वो कहते हैं कि पार्टीज में लोग उन्हें उनकी इसी स्टाइल के कारण जानते हैं। 
 
ये लुक्स हैं इन ट्रेंड 
गोटी 
अक्सर आपने लोगों को देखा होगा चिन पर घनी बियर्ड रखे हुए। इसे गोटी लुक कहते हैं। ये लुक इन दिनों ट्रेंड में है। इस लुक से आप न सिर्फ क्लासी दिखेंगे बल्कि सेलिब्रिटी लुक भी आएगा। हॉलीवुड एक्टर और एक्समैन मूवी के लीड एक्टर ह्यूज जैकमैन ने भी यही लुक रखा है और यंगस्टर्स उन्हें काफी फॉलो भी कर रहे हैं।
 
द जप्पा 

गब्बर में अक्षय कुमार का बियर्ड लुक तो आपको याद ही होगा। इसी लुक को द ज़प्पा लुक कहते हैं। इस बार आप इस स्टाइल को ट्राई कर सकते हैं जो आपको एक नया लुक दे सकता है। द जप्पा लुक में मुस्टैच के साथ चिन पर थोड़ी बियर्ड रहती है।

सोल पैच

बियर्ड में मक्खी लुक तो आपने खूब सुना होगा। इस लुक को सोल पैच कहा जाता है जिसमें होंठ के एकदम ठीक नीचे थोड़ी दी बियर्ड छोड़ दी जाती है। यंगस्टर्स को यह कूल लुक देता है साथ ही दिल चाहता है मूवी के आमिर खान की भी याद दिला देता है।

 ओल्ड डच 

ओल्ड डच स्टाइल में फुल बियर्ड ट्रिम कर के रखी जाती है। पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक तो आपको याद ही होंगे। क्रिकेट के मैदान में वो अक्सर इसी लुक में नजर आते हैं। हालांकि इस लुक में गर्मी में आपको और गर्मी लग सकती हैं वहीं ठंडक में  यह आपको ठंड से बचाएगा।

 एक्सटेंडेड गोटी 
एक्सटेंडेड गोटी स्टाइल में चिन पर घनी बियर्ड के साथ- साथ मुस्टैच भी रखनी होती है। इसीलिए इसे एक्सटेंडेड गोटी नाम दिया गया है।