जिसे देखते ही धड़क उठे दिल
 Entertainment & more     Rumiya

प्यार कब कहां और कैसे हो जाता है, यह किसी को भी नही पता चलता क्योंकि प्यार तो वह एहसास होता है जो किसी के लिए अचानक से हमारे मन में समा जाता है। कई बार तो लोग ये समझ ही नहीं पाते है कि उन्हें प्यार हो गया है, जबकि वह प्यार में होते हैं। अगर आपके भी हैं कुछ ऐसे संकेत, तो समझ जाएं कि आप प्यार में हैं :

हमेशा उसके बारे में सोचते रहते हैं
पहली नजर का प्यार ही प्यार हो यह जरूरी नहीं, लेकिन यह प्यार का आधार जरूर हो सकता है। लेकिन, आप किसी को पहली बार देखते ही उसके खयालों में खोये रहते हैं, तो जनाब आपका दिल किसी की नजरों में गिरफ्तार हो चला है और आप उसे पसंद करने लगे हैं।

कोई नियम कायदा नहीं
इश्क की कोई हद नहीं होती। यह खुद तय करता है अपने नियम और कायदे। जिसके लिए आपके दिल में प्रेम होता है उसकी मदद करने के लिए आप कुछ भी करते हैं। आपको ऐसा करते हुए न कभी अजीब लगता है और न ही आपको कुछ अलग करने का अहसास ही होता है। अगर दूसरा व्यक्ति भी आपकी मदद के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है, तो जनाब यही प्यार है। उसके लिए न तो आप समय देखते हैं और नहीं दूसरी चीजें। बस निकल पड़ते हैं सारे बंधन तोड़कर।

पसंद है उसकी खामियां भी
अगर आपको अपने पार्टनर की खामियां भी पसंद हैं, तो आप प्यार है। आपको वह हर रूप में पसंद है। आप वैसे ही चाहते हैं उसे…। आप उसे बदलना नहीं चाहते। क्योंकि आपको उसका हर रूप पसंद है।
 
सबसे प्यारी लगती है वो
अगर आपको वह हर तरह से प्यारी लगती है। उसे देखते ही आप बस उसे देखते ही रह जाते हैं। उसको देखते ही आपका दिल प्रेम से भर आता है। सारी दुनिया में सबसे प्यारा दिखता है वो। ठीक वैसे ही जैसे मां-बाप के लिए उनकी औलाद होती है। अगर किसी को देखकर आपके दिल में भी ऐसा हो, तो मान जाइए कि आप प्यार में हैं।

आप जिसे पसंद करते हैं, वह हमेशा आपके दिमाग में घूमता रहता है। आपको उसका साथ पसंद है और आप उसके आसपास रहने के तरीके तलाशते रहते हैं। उसकी कही बातें हमेशा दिमाग में घूमती रहती हैं, तो समझ जाइए कि आपको प्यार हो गया है।